फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhwinder Singh Sukhu Not Participated in Virbhadra Singh Program at Hamirpur.

फिर खुली पोल, सीएम वीरभद्र के कार्यक्रम से सुक्खू ने किया किनारा

Fri, 19 May 2017 11:07 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 19 May 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Sukhu Not Participated in Virbhadra Singh Program at Hamirpur.

प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच एकजुटता के दावों की वीरवार को एक बार फिर से कलई खुल गई। गृह जिला हमीरपुर में मौजूद होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


शिमला से हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के साथ आए पीसीसी अध्यक्ष के हमीरपुर में लैंड करते ही रास्ते बदल गए। सीएम के हमीरपुर में बड़सर क्षेत्र में कई कार्यक्रम हुए। सीएम उद्घाटन और शिलान्यास करते रहे और सुक्खू अलग ही समस्याएं सुनते रहे।
विज्ञापन


वीरवार को सुबह हेलीकॉप्टर में शिमला से मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हमीरपुर पहुंचे, लेकिन एनआईटी हमीरपुर के ग्राउंड में उतरते ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे हमीरपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का शिलान्यास करने पहुंचे तो प्रदेशाध्यक्ष सर्किट हाउस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार और प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के मेंबर सुनील शर्मा बिट्टू भी थे। सर्किट हाउस में काफी देर रुकने के बाद सुक्खू नादौन चले गए।

बड़सर के ब्याड़ में सीएम के कार्यक्रम से महज 10 किलोमीटर दूर गलोड़ में सुक्खू ने लोगों की समस्याएं सुनीं और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। वहीं, मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक अस्पताल भवन हमीरपुर का शिलान्यास करने के बाद हथली खड्ड स्थित कमांडेंट होमगार्ड के भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम विधानसभा क्षेत्र बड़सर रवाना हुए।

उन्होंने नगर पंचायत भोटा की पार्किंग का शिलान्यास किया। बड़सर में पुल और सड़कों का शिलान्यास करने के बाद सीएम ने डिग्री कॉलेज में साइंस भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।


पूरा दिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुक्खू नजर नहीं आए। वे अपने विस क्षेत्र नादौन में लोगों की समस्याएं सुनते रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से प्रदेश अध्यक्ष की ये दूरी दिनभर चर्चा का विषय रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed