{"_id":"5cc32773bdec22764d270f24","slug":"sukhvinder-singh-sukhu-statement-over-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर इंदिरा ने की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर इंदिरा ने की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सुक्खू
Fri, 26 Apr 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर सेना के राजनीतिकरण और शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी।
विज्ञापन
1971 में कांग्रेस शासन में ही पाकिस्तान के दो हिस्से हुए और इंदिरा ने अलग देश बांग्लादेश बना दिया था। कांग्रेस की पूर्व सरकारों के समय भी कई सर्जिकल स्ट्राइक हुईं, लेकिन ढिंढोरा नहीं पीटा गया। यह गोपनीय मिशन होते हैं।
विज्ञापन
सेना राष्ट्र का गौरव है। भाजपा को उसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। कहा कि भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। इसलिए चुनाव जीतने को सेना के नाम का सहारा लिया जा रहा। पुलवामा हमले के बाद जवाबी कार्रवाई और बालाकोट एयर स्ट्राइक का श्रेय सेना को देने के बजाय भाजपा खुद लेने में लगी है।
विज्ञापन