फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu meets to rahul gandhi.

सीबीआई से गरमाई सियासत, राहुल गांधी से मिले सूक्खू

Sat, 17 Oct 2015 09:50 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu meets to rahul gandhi.

प्रदेश में बदलते राजनीति हालातों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दिल्ली में मुलाकात हुई। सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद हुई इस मुलाकात ने राजनीति को गरमा दिया है। राहुल गांधी ने सुक्खू से प्रदेश में सरकार और संगठन को लेकर चर्चा की है।

विज्ञापन


उधर, 26 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली मामले की सुनवाई पर प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं की नजरें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को हिरासत में लेने के आदेश दे दिए तो प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। शुक्रवार को राज्य सचिवालय से लेकर माल रोड शिमला तक इस मामले को लेकर लगाए जा रहे कयासों का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन

हिमाचल की राजनीति में आ सकता है बदलाव

sukhvinder singh sukhu meets to rahul gandhi.

मुख्यमंत्री और कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता जहां सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिलने का दम भरते रहे, वहीं मुख्यमंत्री से असंतुष्ट कार्यकर्ता सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करते दिखे। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने तो प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी कयास लगाना शुरू कर दिया है।

उधर, सीबीआई की इस मामले को लेकर बरती जा रही अधिक सतर्कता और मुस्तैदी के भी र्कई मायने निकाले जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में जिस तरह से बीते कुछ सप्ताह में सीबीआई कार्रवाई कर रही है, उसे मुख्यमंत्री के हितैषी भी शुभ संकेत नहीं मान रहे। बहरहाल, 26 अक्तूबर तक प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed