{"_id":"63a557b02c89306f1e79f5c5","slug":"sukhvinder-singh-sukhu-meeting-on-28-december-for-old-pension-scheme-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: शिमला लौटेंगे सीएम सुखविंद्र सुक्खू, 28 को पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: शिमला लौटेंगे सीएम सुखविंद्र सुक्खू, 28 को पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर करेंगे बैठक
Fri, 23 Dec 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली से पहले 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ को राज्य सचिवालय में बुलाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण को मात देकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 25 दिसंबर को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 24 दिसंबर तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वह हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन रहेंगे। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीत सत्र होगा। 6 या 7 जनवरी को मंत्रिमंडल का गठन संभावित है। उसी दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली से पहले 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी संघ को राज्य सचिवालय में बुलाया है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने अफसरों को इस मामले के हर पहलु को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र सरकार के साथ लड़ाई है।
विज्ञापन
कर्मचारियों और सरकार का कितना शेयर अभी तक एनपीएस फंड में जमा हुआ है, इसका अध्ययन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है। प्रदेश के 4.71 लाख परिवार पशुपालन कारोबार से जुुड़े हैं। इनसे दूध खरीद करने का प्रस्ताव बन रहा है।
विज्ञापन
सब्सिडी देने पर मंथन जारी है। नरेश चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की अफसरशाही से फोन के माध्यम से लगातार संपर्क बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि शीत सत्र के आयोजन के लिए राज्यपाल से समय लिया जाएगा। राज्यपाल के 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश से बाहर जाने की संभावना है। वह कब हिमाचल लौटेंगे, इसे देखा जा रहा है।