Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhu government will arrive in Dharamshala tomorrow for next six-day winter session

हिमाचल: कल धर्मशाला पहुंचेगी सरकार, छह दिवसीय शीत सत्र में उठेंगे 413 सवाल; सीएम से हिसाब मांगेंगे विधायक

Sat, 14 Nov 2026 08:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 08:34 PM IST
सार

सुक्खू सरकार रविवार को धर्मशाला पहुंचेगी। तपोवन में सोमवार से विधानसभा का छह दिवसीय शीत सत्र शुरू होगा, जिसमें सियासी तकरार देखने को मिलेगी। इस सत्र में कुल 413 सवाल उठेंगे। विधायक मंत्रियों और मुख्यमंत्री से उनके विभागों का हिसाब मांगेंगे।   

विज्ञापन
Sukhu government will arrive in Dharamshala tomorrow for next six-day winter session
धर्मशाला में सुक्खू सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। सुक्खू सरकार रविवार को धर्मशाला पहुंचेगी। छह दिन तक सरकार का कामकाज भी धर्मशाला से ही संचालित होगा। सोमवार दोपहर दो बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी।

विज्ञापन


16 से 21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के इस अंतिम सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी तकरार तय है। भाजपा जहां मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार में गरीब परिवारों के चयन, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, चुनावी गारंटियों और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने और अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सत्र के लिए विधायकों ने विधानसभा सचिवालय में 413 से अधिक सवाल भेजे हैं। इन सवालों के जरिये विभिन्न विभागों के कामकाज, सरकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित परियोजनाओं और जनसमस्याओं पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


सियासी घमासान के बीच सरकार का विधायी एजेंडा भी महत्वपूर्ण रहेगा। सत्र में एक दर्जन से अधिक विधेयक पेश करने की तैयारी है। इनमें शिमला के स्थानीय निवासियों को राहत देने के लिए रोड परमिट की अवधि छह महीने या एक वर्ष से बढ़ाकर तीन साल करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा नगर निगम और शहरी निकायों में बिजली, इंटरनेट व केबल तारों के बेतरतीब जाल को व्यवस्थित करने तथा सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जों पर शिकंजा कसने के लिए संशोधन विधेयक लाए जाएंगे। जन विश्वास विधेयक के जरिये कारोबार और उद्योगों से जुड़े अनावश्यक कानूनी प्रावधानों को कम कर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने की योजना है। तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रो-वाइस चांसलर का पद सृजित करने, भू-संशोधन नियमों और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अधिनियम में बदलाव से जुड़े प्रस्ताव भी सरकार के विधायी एजेंडे में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल धर्मशाला में होंगी कांग्रेस-भाजपा विधायक दल की बैठकें
विधानसभा के शीत सत्र काे लेकर कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की बैठकें सोमवार को धर्मशाला में होंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक शीत सत्र के दौरान एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल भी शामिल होंगी।


आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, कल पहुंचेंगे धर्मशाला
मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को दिल्ली जा सकते हैं। सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन होना है। सुक्खू इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद धर्मशाला पहुंचेंगे। 16 नवंबर से धर्मशाला में विधानसभा का शीत सत्र की कार्यवाही दोपहर दो बजे से होगी। कांग्रेस विधायक नंदलाल के निधन के चलते विधानसभा की कार्यवाही शोकोद्गार से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed