फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu government's seal on only 4 out of 10 guarantees in the first budget

Himachal Budget: पहले बजट में 10 में से 4 गारंटियों पर ही सुक्खू सरकार की मुहर

Sat, 18 Mar 2023 11:24 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

 कांग्रेस सरकार के पहले बजट में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई दस में से चार गारंटियों पर ही मुहर लग गई है। पुरानी पेंशन बहाली, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये, एक लाख रोजगार और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों पर सरकार ने अपना ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन
Sukhu government's seal on only 4 out of 10 guarantees in the first budget
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पहले बजट में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई दस में से चार गारंटियों पर ही मुहर लग गई है। पुरानी पेंशन बहाली, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये, एक लाख रोजगार और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों पर सरकार ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली, दो रुपये किलो में गोबर और दस लीटर दूध खरीद के लिए प्रदेश की जनता का इंतजार बढ़ गया है। 

विज्ञापन


युवा स्टार्ट फंड से शून्य फीसदी ब्याज पर कर्ज लेने और फलों की कीमतें बागवानों की ओर से खुद तय करने को लेकर बजट भाषण में कोई उल्लेख नहीं किया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के नेताओं ने दस गारंटियों के दम पर जमकर प्रचार किया था। प्रदेश के मतदाताओं ने भी इन गारंटियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा के रिवाज बदलने के नारे को नकारते हुए सत्ता परिवर्तन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Budget 2023: 30 हजार नौकरियां देगी सरकार, पैरा वर्करों का मानदेय बढ़ेगा, जानें बड़ी बजट घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अप्रैल से ओपीएस को लागू करते हुए एनपीएस फंड के नहीं कटने का एलान किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पहली गारंटी को पूरा कर दिया है। 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने दूसरी गारंटी को पूरा करने का दंभ भरा।

पांच साल में पांच लाख रोजगार के अवसर देने की गारंटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 में सरकारी क्षेत्र में 30 हजार और निजी क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 90 हजार रोजगार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिक्त और नए पदों को चरणबद्ध भरा जाएगा। चौथी गारंटी को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed