{"_id":"63cebb5e1afdaf0e7177f3e3","slug":"sukhu-and-shukla-brainstormed-now-the-vacant-posts-of-three-ministers-will-not-be-filled-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुक्खू और शुक्ला ने किया मंथन, अभी नहीं भरेंगे तीन मंत्रियों के खाली पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुक्खू और शुक्ला ने किया मंथन, अभी नहीं भरेंगे तीन मंत्रियों के खाली पद
Tue, 24 Jan 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:00 AM IST
सार
नई दिल्ली में रविवार रात को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मंथन किया है। सूत्र बताते हैं कि इसी मुलाकात के दौरान यह तय किया गया है कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में मंत्रियों के खाली तीन पद फिलहाल नहीं भरे जाएंगे। दावेदारों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। नई दिल्ली में रविवार रात को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मंथन किया है। सूत्र बताते हैं कि इसी मुलाकात के दौरान यह तय किया गया है कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पदों को भरने के बारे में भी मंत्रणा की है।
विज्ञापन
वह मंगलवार को शिमला लौटेंगे। इसके बाद कुछ बोर्डों और निगमों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक महीने के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की है। सूत्र बताते हैं कि शुक्ला ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने, एक लाख युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को मासिक 1,500-1,500 रुपये देने के मामले में भी फीडबैक लिया है।
विज्ञापन