{"_id":"610be47a05c49b0b11308a10","slug":"sukhram-chaudhary-said-that-india-hockey-team-started-a-new-era","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखराम चौधरी बोले- इंडिया हॉकी टीम ने की नए युग की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखराम चौधरी बोले- इंडिया हॉकी टीम ने की नए युग की शुरुआत
Thu, 05 Aug 2021 06:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:45 PM IST
सार
सुखराम चौधरी ने भारतीय टीम की जीत के बाद कहा कि इतिहास बदलकर देश को हॉकी में 41 साल बाद पदक दिलाने वाले टीम के खिलाड़ियों को हिंदुस्तान का सलाम व वंदन है।
विज्ञापन
हॉकी महासंघ के अध्यक्ष एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हॉकी महासंघ के अध्यक्ष एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि पांच अगस्त का दिन टीम इंडिया ने यादगार बना दिया है। 41 साल बाद भारत को हॉकी में पदक मिला है। कई दशकों तक ओलंपिक में भारत की बादशाहत रही। अब नई ऊर्जावान भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने भारतीय टीम की जीत के बाद कहा कि इतिहास बदलकर देश को हॉकी में 41 साल बाद पदक दिलाने वाले टीम के खिलाड़ियों को हिंदुस्तान का सलाम व वंदन है। कांस्य पदक के लिए टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद अंतिम क्षणों तक बेहद रोमांचक खेल में जर्मनी को 5-4 से हराकर देशवासियों को नायाब तोहफा दिया है। इस जीत के लिए समस्त देशवासियों, प्रदेश वासियों व हॉकी खेल प्रशंसकों को बधाई। बता दें कि 24 जुलाई 2021 को ही धर्मशाला में प्रदेश हॉकी महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सुखराम चौधरी को अध्यक्ष चुना गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बाद अब ऊर्जा मंत्री को प्रदेश हॉकी एसोसिएशन की कमान मिली है।
विज्ञापन