फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sujanpur by-election! four thakur in BJP panel

सुजानपुर उपचुनाव! भाजपा के पैनल में चार ठाकुर

Sun, 06 Apr 2014 01:22 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Apr 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
sujanpur by-election! four thakur in BJP panel

हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर सीट पर उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए चार दावेदारों का पैनल दिल्ली भेजा है। इनमें सभी ठाकुर हैं। पहले स्थान पर स्व. ठाकुर जगदेव के बेटे नरेंद्र ठाकुर का नाम है। दूसरे स्थान पर सुजानपुर मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, तीसरे नंबर पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर और फिर पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर का नाम है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर को बिलासपुर में हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने की। इसमें जेपी नड्डा, हिमाचल प्रभारी बलबीर पुंज, शांता कुमार और वीरेंद्र कश्यप शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री धूमल समेत अन्य सदस्य बैठक में मौजूद थे। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने करीब 6-7 नामों पर चर्चा की। लेकिन इनमें से चार का पैनल दिल्ली भेजने का फैसला किया। पैनल के अलावा श्रवण सिंह राणा, अंजना ठाकुर, विजय बहल, केसी सडयाल पर भी चरचा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानपुर में 2012 का विस चुनाव

राजेंद्र राणा (निर्दलीय) वोट 24674, अनिता वर्मा (कांग्रेस) वोट 10508, उर्मिल ठाकुर (भाजपा) वोट 8853, प्रवीण कुमार (बसपा) वोट 258, प्रवीण गुप्ता (निर्दलीय) वोट 237, राज कुमार (लोजपा) वोट 160, प्रवीण कुमार (निर्दलीय) वोट 157।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed