फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   suicide: fifth grade student hanged himself in a village in Theog, taking the horrific step after returning fr

Shimla: ठियोग की बलग पंचायत में पांचवीं कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा, स्कूल से लाैटकर उठाया खौफनाक कदम

Fri, 07 Nov 2025 01:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

 उपमंडल ठियोग की बलग पंचायत के एक गांव में पांचवीं के छात्र ने घर में फंदा लगा लिया। घटना के समय बच्चा घर पर अकेला था। बच्चे ने यह खौफनाक कदम स्कूल से लाैटने के बाद उठाया।

विज्ञापन
suicide: fifth grade student hanged himself in a village in Theog, taking the horrific step after returning fr
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठियोग उपमंडल की बलग पंचायत के भाटो गांव में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय वह अपने ढारे (टिन शेड) में अकेला था। उसने यह खौफनाक कदम स्कूल के आने के बाद उठाया। पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चे को उसके माता-पिता ने कुछ साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से वह अकेलेपन और अवसाद से ग्रस्त था।

विज्ञापन

नेपाल मूल निवासी अजय (11) अपने दादा-दादी के साथ भाटो गांव में रहता था। दादा-दादी यहां एक व्यक्ति के पास खेत में काम करते हैं। वीरवार को करीब चार बजे रोज की तरह वह स्कूल से घर लौटा। दादा और दादी पास ही खेत में काम कर रहे थे। स्कूल से आने के बाद वह दादा-दादी के लिए चाय लेकर खेत जाता था, लेकिन वीरवार शाम को जब वह खेत नहीं आया तो दादी अपने ढारे में पहुंचीं। करीब 5:30 बजे जब दादी ढारे में पहुंची तो अजय छत पर लगी लकड़ी पर चुन्नी के फंदे पर झूल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत चुन्नी काटकर बच्चे को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने सांस देने और छाती पर पंपिंग के साथ प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उसे ठियोग सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अजय ने वर्दी तक नहीं बदली थी। स्कूल के ट्रैक सूट में ही उसने फंदा लगा लिया। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस जांच और पूछताछ के बाद पता चला कि बच्चे को उसके माता-पिता ने करीब तीन साल पहले बुजुर्ग दादा-दादी के पास छोड़ दिया था। माता-पिता अलग हो गए हैं। अजय राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलग में पढ़ता था। स्कूल के शिक्षकों, दादा-दादी और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि माता-पिता के छोड़े जाने के कारण अजय अकेलेपन और अवसाद से ग्रस्त था। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को फोन के माध्यम से सूचित कर दिया है। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

स्कूल के ट्रैक सूट में ही फंदा लगा लिया। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा कि बच्चे का पिता मुंबई में काम करता है। जबकि मां उसे तीन साल की उम्र में ही छोड़ कर चली गई थी। उधर, ठियोग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed