फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suhani Miss and Dheeraj elected mr fresher

Shimla News: सुहानी मिस और धीरज चुने गए मिस्टर फ्रेशर

Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Suhani Miss and Dheeraj
elected mr fresher
संजौली
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यक्रम में मिला सम्मान
मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिता का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में शुक्रवार को नए छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने इस मौके पर कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका मार्गदर्शन किया। कहा कि छात्रों को अनुशासन जीवन जीना जरूरी है। अपने जीवन में मेहनत कर लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें। इस आयोजन में नए छात्र छात्राओं के लिए मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुहानी मिस फ्रेशर और धीरज को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीवॉक, बीसीए और बीबीए प्रथम वर्ष के 88 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य ने विजेता, उपविजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में हिमानी सक्सेना, शिवानी खत्री, कीर्ति सिंघा और प्रो. अनुपम वर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता में तनुज वर्मा को मिस्टर स्टाइल आइकॉन, तनवी को मिस कैटवॉक डीवा, महक वर्मा को मिस एलेगेंस, नेल्सन वर्मा को मिस्टर वोग, स्पंदन को मिस्टर स्टार परफार्मर और मीनाक्षी को मिस शीक चुना गया। कार्यक्रम में कॉलेज में पढ़ रहे यूजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नृत्य तथा गायन की प्रस्तुतियां देकर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article