{"_id":"5bcd7babbdec2269bf7d6e55","slug":"sugar-double-quota-to-consumers-in-himachal-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दिवाली पर मिल सकता है डबल चीनी कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दिवाली पर मिल सकता है डबल चीनी कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर हिमाचल के साढे़ अठारह लाख राशनकार्ड परिवारों को चीनी का डबल कोटा मिल सकता है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से इसको लेकर चर्चा चल रही है। हिमाचल में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पहले भी दिवाली पर चीनी का डबल कोटा दिया जाता रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को होगी।
विज्ञापन
इसमें विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने समेत कई अन्य निर्णय भी हो सकते हैं। कर्मचारियों को डीए और अन्य आर्थिक लाभ देने पर भी निर्णय हो सकता है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को चीनी देना बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ती चीनी उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में राशनकार्ड के प्रति उपभोक्ताओं को 600 ग्राम चीनी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
चीनी का डबल कोटा होने पर यह एक किलो दो सौ ग्राम होगी। हालांकि, सरकार का मानना है कि कोटा डबल देने में कोई औपचारिकताएं पूरी नहीं करनी हैं। हरियाणा सरकार की नोडल एजेंसी को सप्लाई ऑर्डर जारी करना होता है। टेंडर प्रक्रिया को सरकार ने पहले ही खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से विचार-विमर्श चल रहा है। सरकार ने टेंडर की प्रक्रिया को खत्म किया है, अगर डबल कोटा देने पर विचार बनता है तो सिर्फ सप्लाई ऑर्डर करना है। - किशन कपूर, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री