{"_id":"5abb75094f1c1ba4238b7cf8","slug":"sugar-and-mustard-oil-quota-in-april-at-pds-ration-dipo","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में एक साथ मिलेगा इन दो चीजों का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में एक साथ मिलेगा इन दो चीजों का कोटा
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में एक साथ दो महीने की चीनी और तेल का कोटा मिलेगा। टेंडर प्रक्रिया में देरी की वजह से इन उपभोक्ताओं को मार्च में सस्ती चीनी और तेल नहीं मिला था।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम चीनी-तेल के अलावा अप्रैल महीने से डिपुओं में पांच दालें सप्लाई करेगा। उपभोक्ताओं को इनमें से पसंद की तीन दालें दी जाएंगी।
निगम के धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश शर्मा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया के चलते चीनी और तेल का कोटा मार्च में डिपुओं में सप्लाई नहीं किया गया था।
उन्होंने बताय कि अप्रैल महीने में दो महीने का कोटा एक साथ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब 18 लाख उपभोक्ताओं को सस्ता राशन दिया जाता है।
विज्ञापन