फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sudhir sharma meets rahul gandhi in new delhi

डिनर डिप्लोमेसी के बाद राहुल से मिला सुधीर खेमा

Fri, 27 Jul 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 27 Jul 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
sudhir sharma meets rahul gandhi in new delhi

प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह के सियासी द्वंद्व से कांगड़ा की सियासत गर्म है। इस बीच सूबे के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में सुधीर गुट ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले बैजनाथ में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में सुधीर गुट की एकजुटता दिखाने के बाद अब दिल्ली में सियासी ताकत दिखाने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कांगड़ा जिला के आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेता अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, यादवेंद्र गोमा, संजय रत्न, पवन काजल, जगजीवन पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। कांगड़ा के कांग्रेस नेता पार्टी के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत से भी मिले। सूत्रों के अनुसार सुधीर गुट के नेताओं ने राहुल गांधी के समक्ष लोकसभा टिकट के लिए अपने पसंदीदा नेता की वकालत की।

विज्ञापन

लोकसभा टिकट के लिए चल रही लाबिंग

sudhir sharma meets rahul gandhi in new delhi

माना जा रहा है कि सुधीर शर्मा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दिल्ली में राहुल के समक्ष टिकट के लिए दावेदारी ठोंकी है। दिल्ली स्थित कांग्रेस के कार्यालय में कांगड़ा के आधा दर्जन से ज्यादा नेता राहुल गांधी से सुबह करीब 10:30 बजे आधा घंटा तक मिले। नेताओं ने राहुल गांधी को कांगड़ा जिला का सियासी फीडबैक भी दिया है।

गौरतलब है कि इन दिनों कांगड़ा जिला में बाली और सुधीर शर्मा के बीच सियासी शीत युद्ध चल रहा है। दोनों गुटों की ओर से लोकसभा टिकट के लिए लाबिंग चल रही है। बैजनाथ में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में साफ तौर पर इसकी बानगी दिखी थी।

कुछ दिन पहले बैजनाथ में कार्यक्रम से पहले सुधीर की लंच और डिनर डिप्लोमसी के बाद अब दिल्ली में सियासी बिसात आने वाले समय में क्या रंग दिखाएगी, इस पर जानकारों की नजरें टिकी हैं।

वहीं, दिल्ली में सियासी बिसात के बाद बाली कौन सा मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे, यह देखना भी दिलचस्प होगा। उधर, अमर उजाला से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने माना कि दिल्ली में कांगड़ा के कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed