फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sudhir Sharma complains about Chief Minister Sukhu to DGP and SP Kangra

धर्मशाला: सुधीर शर्मा ने डीजीपी और एसपी कांगड़ा से की मुख्यमंत्री सुक्खू की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग की

Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
सार

इससे पहले इसी बयान को लेकर सुधीर ने सीएम को पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भी भेजा है। सुधीर ने कहा कि पुलिस ने अगर मामला दर्ज नहीं किया तो अन्य कानूनी विकल्प भी खुले हैं।

विज्ञापन
Sudhir Sharma complains about Chief Minister Sukhu to DGP and SP Kangra
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : एएनआई

विस्तार

बागी विधायकों के 15-15 करोड़ रुपये में बिकने के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान के खिलाफ पूर्व मंत्री एवं भाजपा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की है। सुधीर ने शिकायत पत्र में सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


इससे पहले इसी बयान को लेकर सुधीर ने सीएम को पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भी भेजा है। सुधीर ने कहा कि पुलिस ने अगर मामला दर्ज नहीं किया तो अन्य कानूनी विकल्प भी खुले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश हित में ऐसी सरकारें जो जनहित का कार्य न करें, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने रविवार को एक और वीडियो जारी कर कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले आनन-फानन में यह आदेश दिया गया कि किस-किस विभाग में विकास कार्यों के लिए पिछली सरकार ने जो पैसा रखा था, वो कहां-कहां कितना पैसा पड़ा है, इसका पता लगाया जाए। सरकारी विभागों से वह सारा पैसा निकालकर सरकार ने अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


सुधीर ने कहा कि राज्य औद्योगिक विकास निगम में 100 करोड़ के अलावा स्वावलंबन योजना के तहत 200 करोड़ रुपये पड़े थे, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए दिए थे, वह पैसा भी निकाल लिया गया। पिछली सरकार ने काम करवा लिए थे और देनदारियों का पैसा विभागों में पड़ा था, यह पैसा निकाल लिया और साहब ने अपने मित्रों के वेतन का प्रबंध कर लिया। इसी कारण आज औद्योगिक विकास निगम के सारे काम रुके हैं। पुराने ठेकेदारों को 15 माह से भुगतान नहीं हो रहा, जिससे ठेकेदार गरीब मजदूरों को उनकी दिहाड़ी का भुगतान नहीं कर पा रहे। युवाओं का पैसा रुका है, जब मांगने जाते हैं तो प्रताड़ित किया जाता है। जिसने कमिशन दे दी, उनका भुगतान हो रहा है, शेष लोग सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। सुधीर ने कहा कि इस सारे मामले की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राणा ने भी सीएम सुक्खू को भेजा मानहानि का नोटिस
पूर्व विधायक एवं सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भी सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजा है। राणा ने कहा कि विधायकों को बिकाऊ कहने पर सीएम को सिविल व क्रिमिनल नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सीएम से प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि वह चंडीगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन के बजाय रात को फाइव स्टार होटल में क्यों रुकते थे और वहां क्या करते थे। किससे कौन सी डील फाइनल होती थी। अपने सुरक्षा कर्मियों को उस होटल के आसपास क्यों नहीं फटकने देते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो के बारे में मुख्यमंत्री ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उस भाषा को प्रदेश की जनता पसंद नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed