फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   success story: Newspaper seller's son Sadvik passed neet exam without coaching

उपलब्धि: अखबार विक्रेता के बेटे ने बिना कोचिंग ही पास की नीट परीक्षा

Sun, 06 Feb 2022 08:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Feb 2022 08:23 PM IST
सार

अखबार विक्रेता के पुत्र साद्विक ने आर्थिक मंदी और संसाधनों का अभाव होने के बावजूद नीट परीक्षा में 454वां रैंक हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नीट परीक्षा पास करने के बाद अब साद्विक डॉ. राजेद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। 

विज्ञापन
success story: Newspaper seller's son Sadvik passed neet exam without coaching
साद्विक ने बिना कोचिंग ही पास की नीट परीक्षा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरागोपीपुर की दयाल पंचायत में रहने वाले अखबार विक्रेता के पुत्र साद्विक ने आर्थिक मंदी और संसाधनों का अभाव होने के बावजूद नीट परीक्षा में 454वां रैंक हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नीट परीक्षा पास करने के बाद अब साद्विक डॉ. राजेद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। साद्विक के पिता रविकांत ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। साद्विक ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। नीट परीक्षा के पहले प्रयास में असफल रहे थे। इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली है। घर पर ही नीट परीक्षा की तैयारी की है।

विज्ञापन


पिता रविकांत ने कहा कि साद्विक नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान अखबार बांटने का काम किया था। दसवीं कक्षा में भी पढ़ाई के साथ सुबह जल्दी उठकर अखबार बांटे। दसवीं पास करने के बाद बेटे से यह काम छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। उसके बाद बेटे ने डॉक्टर बनने का निश्चय किया। साद्विक की माता शशि देवी गृहिणी हैं। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। दसवीं में उन्होंने 93 और जमा दो की परीक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। साद्विक का छोटा भाई इलेक्ट्रिशियन में आईटीआई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed