कम हो गया किराया, जानिए अब कितना होगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एडं इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि डीजल के दामों में फिर से कमी आई है। इसलिए माल भाड़ा कम करने पर विचार के लिए उद्योगपतियों के साथ ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक रखी।
जिसमें 1.44 रुपये प्रति किलोमीटर माल भाड़ा घटाने का फैसला लिया गया। यूनियन ने पिछले 4 माह की भीतर तीसरी बार मालभाड़ा कम किया है।
अब तक 4.32 रुपये किराया में कमी की जा चुकी है। हालांकि इस बीच डीजल के दाम भी प्रति लीटर आठ रुपये तक घट चुके हैं।
दामों में आएगी कमी
दोनों पक्षों में डीजल के दामों में कमी आने पर मालभाड़ा औसतन 1.44 रुपये प्रति किलोमीटर 9 टन तक कम करने पर सहमति व्यक्त की।
तीसरी बार मालभाड़ा कम होने से जिले एवं प्रदेश की सब्जियों, खाद्य पदार्थों व अन्य वस्तुओं को दाम में भी असर पड़ेगी। किराया कम होने से महंगाई कम होने की संभावनाएं बढ़गी।
जिससे पहले, 20 दिसंबर 2014 को 1 रुपये 44 पैसे प्रति किलोमीटर, फिर, 31 अक्तूबर 2014 को 1.44 रुपये कम किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल एवं सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के अध्यक्ष बलजीत नागरा ने इसकी पुष्टि की है।
कुछ इस तरह रहेगी मालभाड़ा की प्रति 9 टन दर्रें
स्टेशन======किराया पहले===किराया अब===अंतर
बैंगलुरू====== 62870 ======58870=====4000
कोलकाता====46000====== 43500 ====2500
मुंबई ========43300====== 40700 ====2600
चेन्नई ===== 66400 ====== 62000 ====4400
जयपुर ====18600 ========17800 ====800
दिल्ली ====13450 ======== 13050 ===400
चंडीगढ़ ===9480 ==========9280 ====200
लुधियाना ===12380=========12000 ===380
अंबाला ====8820 ==========8660 ====60
बद्दी =====10050========= 9800=====250