फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Subsidy on solar water heating system in Himachal Pradesh

सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी

Sat, 25 May 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Subsidy on solar water heating system in Himachal Pradesh
फाइल फोटो

घरों की छतों पर सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने वाले हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। सरकार पहली बार प्रदेशवासियों को सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी की सौगात देने जा रही है। इससे प्रदेशवासी सोलर वाटर गीजर सिस्टम को कम कीमत पर लगा सकेंगे। सरकार ने केंद्र सरकार को वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने को 50 फीसदी सब्सिडी का प्रस्ताव भी भेजा है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती है तो सोलर वाटर सिस्टम लगाने का खर्चा और कम हो जाएगा। 

विज्ञापन


हिम ऊर्जा ने सोलर सिटी बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। हिम ऊर्जा साल 2019-20 तक एक करोड़ 56 लाख की लागत से सब्सिडी पर सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम स्थापित करेगा। जून में इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए लोगों को राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली बिल को साथ ले जाकर हिम ऊर्जा निदेशालय शिमला (कसुम्पटी) या जिला कार्यालय में आवेदन करना होगा। इससे प्रदेश के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

विज्ञापन

सरकार सौर ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2019-20 तक दो लाख 40 हजार यूनिट बिजली बचाना चाहती है। इसके अलावा बिजली की बचत करने के उद्देश्य से सरकार सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर लोगों को सब्सिडी दे रहा है। 

टीसीपी, एमसी क्षेत्र में सोलर वाटर सिस्टम लगाना जरूरी
टीसीपी और एमसी क्षेत्र में नक्शा पास करने के लिए घरों पर सोलर वाटर सिस्टम लगाना जरूरी किया गया है। सोलर वाटर सिस्टम के बिना घरों के नशे का पास नहीं करने का प्रावधान भी है। इस स्थिति में अब सरकार की ओर से सब्सिडी मिलने पर टीसीपी और एमसी क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed