फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   subash chander aap candidate from shimla

शिमला से 'आप' के सुभाष देंगे कश्यप और ब्राक्टा को टक्कर

Tue, 08 Apr 2014 08:33 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Apr 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
subash chander aap candidate from shimla

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शिमला आरक्षित सीट से सुभाष चंद्र को प्रत्याशी घोषित किया है। 59 वर्षीय सुभाष चंद्र पिछले साल पीडब्ल्यूडी से एक्सईएन पद से रिटायर हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने 20 साल नगर निगम शिमला में सेवाएं दी तो 16 साल लोक निर्माण विभाग में। वह सरकारी सेवा के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में संयुक्त सचिव और प्रेस सचिव जैसे पदों पर भी रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, शिमला नगर निगम में उनका कार्यकाल विवादों से भी घिरा रहा। एएन शर्मा के आयुक्त रहते उन्हें चार्जशीट भी किया गया था। सुभाष चंद्र ने कोर्ट जाकर लड़ाई जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चंद्र ने टिकट के लिए दिल्ली जाकर आवेदन किया था। वह आप नेताओं संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और प्रशांत भूषण से मिले थे। मंगलवार को उनके नाम का ऐलान हो गया।

हालांकि, शिमला में आम आदमी पार्टी के अन्य कई सदस्यों ने उनके नाम से अनभिज्ञता जताई। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी दे दिए हैं।


कांगड़ा में राजन सुशांत, हमीरपुर में कमलकांता बतरा, मंडी में जयचंद और शिमला में सुभाष चंद्र प्रत्याशी हैं। शिमला से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा और भाजपा से वीरेंद्र कश्यप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed