फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sub Junior National Basketball Championship, Andhra Pradesh beat Himachal by 32-25 points

Basketball Championship: आंध्र प्रदेश ने हिमाचल को 32-25 अंकों से हराया, पांचवें दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Sat, 19 Nov 2022 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 11:06 PM IST
सार

नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित 47वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 51-28 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
Sub Junior National Basketball Championship, Andhra Pradesh beat Himachal by 32-25 points
जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित 47वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 51-28 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कर्नाटक ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 45-43 से हराया।महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 45-21, केरल ने उत्तर प्रदेश को 47-39 और तमिलनाडु ने राजस्थान को 60-29 से हराया। नाक आउट मैचों में आंध्र प्रदेश ने हिमाचल को 32-25, गुजरात ने उत्तराखंड को 58-14 और चंडीगढ़ ने हरियाणा को 44-39 के अंतर से परास्त किया। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल ने पुडुचेरी को 44-28 और असम ने गोवा को 43-09 के अंतर से हराया। इसके अलावा लड़कों के वर्ग में तमिलनाडु ने पंजाब को 74-47 और उत्तर प्रदेश ने केरल को 73-23 से हराया। नाक आउट मैचों में कर्नाटक ने केरल को 54-29 और तेलंगाना ने झारखंड को 55-49 के अंतर से पराजित किया। आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी को 64-50, दिल्ली ने ओडिशा को 62-38 और चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 41-30 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


अंडर-15 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांगड़ा के राघव ने मारी बाजी
वहीं रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में खेलो इंडिया रेजिडेंशियल टेबल टेनिस एकेडमी की 56वीं पांच दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंडर- 13 लड़कों में कांगड़ा के राघव सूद प्रथम, शिमला के युग ठाकुर द्वितीय और चंबा के आर्यन शर्मा व शिमला के नैवेद्य तृतीय रहे। अंडर- 15 लड़कों में कांगड़ा के राघव सूद प्रथम, अथर्व द्वितीय, स्वजन्य और श्रेयांश ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में मंडी की भवप्रिता प्रथम, शिमला की दिशिता नारंग द्वितीय रहीं। अंडर-17 लड़कों में कांगड़ा के नमन भटनागर प्रथम, राघव सूद द्वितीय रहे। टीम इवेंट अंडर-15 लड़कों में कांगड़ा विजेता, शिमला उपविजेता रहा। लड़कियों में मंडी विजेता, शिमला उपविजेता। अंडर-17 लड़कों में कांगड़ा विजेता, सोलन उपविजेता, लड़कियों में मंडी विजेता और शिमला उपविजेता, टीम इवेंट अंडर-19 लड़कों में कांगड़ा वी की टीम विजेता, कांगड़ा ए की टीम उपविजेता रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों में कांगड़ा विजेता, शिमला उपविजेता, अंडर -13 लड़कों की एकल प्रतियोगिता में कांगड़ा के राघव सूद विजेता, शिमला के युग उपविजेता, चंबा के आर्यन शर्मा व शिमला के नैवेद्यम तृतीय रहे। अंडर-15 लड़कों की एकल प्रतियोगिता में कांगड़ा के राघव सूद प्रथम, अथर्व द्वितीय और कांगड़ा के ही स्वजन्य व श्रेयांश तृतीय रहे। अंडर-15 लड़कियों में मंडी की भवप्रिता शर्मा प्रथम, शिमला की दिशिता नारंग द्वितीय तथा कांगड़ा की रुद्रांशी व दिव्या तृतीय रहीं। अंडर-17 लड़कों की एकल प्रतियोगिता में कांगड़ा के नमन भटनागर प्रथम, राघव सूद द्वितीय, कांगड़ा के श्रेयांश व सौजन्य तृतीय रहे। अंडर-19 लड़कियों में मंडी की भवप्रिता शर्मा प्रथम, शिमला की दिशिता नारंग द्वितीय, कांगड़ा की भाग्या गुलेरिया तृतीय रहीं। महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं भी हुईं। महिला वर्ग में कांगड़ा की भाग्या प्रथम, रुद्रांशी द्वितीय और शिमला की दिशिता नारंग व मंडी की भवप्रिता शर्मा तृतीय रहीं। पुरुषों में एजीएचपी के अभिषेक जग्गी प्रथम, कांगड़ा के नमन भटनागर द्वितीय व कांगड़ा के रजत व स्वजन्य ने तृतीय रहे। पुरुषों में कांगड़ा विजेता और एजीएचपी की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में मंडी विजेता व कांगड़ा की टीम विजेता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed