{"_id":"5e57f8e68ebc3ec54d51d2ea","slug":"students-will-study-vedic-mathematics-in-himachal-s-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के स्कूलों में वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के स्कूलों में वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी
Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हिमाचल के स्कूली विद्यार्थी भी वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। छठी से दसवीं कक्षा तक इसे शुरू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तर्ज पर वैदिक गणित का पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड के आगामी सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में वैदिक गणित विषय को शुरू किया जाएगा। इस विषय को शुरू करने का मकसद गणित विषय में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। वैदिक गणित के जरिये छात्रों को गणित के प्रश्नों को सरल तरीके से हल करना सिखाया जाएगा। इस विषय के शुरू होने से बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए बोर्ड ने एक समिति बनाई है, जिसकी कार्यशाला शुरू हो गई है। वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। छठी से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को जोड़ा जाएगा। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समिति काम कर रही है। बोर्ड की योजना है कि नए सत्र में वैदिक गणित की पढ़ाई स्कूलों में शुरू की जाए। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन