फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students will get annual examination results soon from Next year

शिक्षा मंत्री ने वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 14 Jun 2019 10:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jun 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
students will get annual examination results soon from Next year
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश के दो लाख के करीब विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम तुरंत देगा। इस साल रिकॉर्ड समय में घोषित मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम अगले साल और जल्दी घोषित होंगे। 

विज्ञापन


धर्मशाला में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इस साल चुनाव आचार संहिता के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी के कारण निर्धारित लक्ष्यों से थोड़ा देरी से घोषित हुए थे। फिर भी पिछले सालों के मुकाबले यह परिणाम जल्दी घोषित किए गए थे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड का पूरा काम पेपरलेस किया गया है। बोर्ड अधिकतर काम ऑनलाइन कर रहा है। शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर काम कर रहा है। इसमें नैतिक शिक्षा सहित स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कुछ बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं योग और मूल गणित सहित चैस, संस्कृत और संगीत विषय शुरू करने को लेकर काम किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह की प्रार्थना में एकरूपता लाने पर भी काम हो रहा है। शीघ्र ही प्रदेश के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना का एक स्वरूप देखने को मिलेगा।

टेट आवेदन की फीस नहीं होगी कम

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) की फीस में कमी नहीं करेगा। हालांकि, इस संबंध में कई प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों से मिले हैं। बोर्ड का तर्क है कि टेट परीक्षा आवेदन फीस कई साल पहले निर्धारित की गई है। टेट आवेदन की फीस को अभी बढ़ाया नहीं जाएगा, लेकिन इसे कम भी नहीं किया जाएगा।
 
गणित के लंबे फार्मूलों से मिलेगी निजात

स्कूली बच्चों को गणित के लंबे फार्मूलों से निजात दिलाने के लिए बोर्ड काम कर रहा है। इसके लिए बोर्ड स्कूलों में वैदिक गणित शुरू करेगा, जिससे बच्चों में गणित के खौफ को खत्म करके उन्हें आसानी से इस विषय को पढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed