फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students upto class second will not go for toilet alone in school

अकेले शौचालय नहीं जाएंगे दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थी, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Wed, 13 Sep 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
students upto class second will not go for toilet alone in school

दिल्ली के स्कूल में बाल यौन शोषण और बच्चे की हत्या की घटना के बाद राजधानी शिमला में भी प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने जिले के समस्त सरकारी और निजी स्कूल प्रिंसिपल से बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर दिए है। 

विज्ञापन


प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि दूसरी कक्षा तक के छात्रों को अकेले शौचालय न भेजा जाए। आया रखी जाए। साथ ही शौचालय के बाद सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। कहा कि स्कूल स्टाफ का भी पुलिस वेरिफिकेशन करवाया जाए। बैठक में प्रिंसिपलों के सुझाव भी लिए गए। कहा कि स्कूलों में बच्चे सुरक्षित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए ताकि अभिभावक भी चिंतामुक्त रहें। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि स्कूल प्रबंधन बाल यौन शोषण पर सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। कहा कि गैर सरकारी स्कूलों में अध्यापकों तथा अन्य सभी कर्मचारियों की नियुक्ति से पूर्व पुलिस द्वारा उनके चरित्र की जांच पड़ताल अवश्य करवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अंशकालिक कर्मचारियों के आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज जरूर अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन बाल यौन शोषण के बारे में सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने के विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लॉ एंड ऑर्डर हेमिस नेगी, प्रोटोकॉल सुनील शर्मा, उपमंडलाधिकारी, उपनिदेशक शिक्षा तथा गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधक उपस्थित थे।

सुरक्षा को उठाए कदमों का एक अक्तूबर को देना होगा ब्यौरा

students upto class second will not go for toilet alone in school

उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने स्कूल प्रिंसिपल के साथ हुई बैठक में मुख्य रूप से आठ कदम उठाने को कहा है। कहा कि इस संबंध में उठाए गए कदमों का ब्यौरा एक अक्तूबर तक देना होगा। स्कूल के टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ का पूरा पुलिस वेरिफिकेशन, बच्चों की सुरक्षा को सार्वजनिक स्थानों और शौचालयों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाना, स्टाफ और छात्रों के शौचालय की अलग व्यवस्था करना है। 

साथ ही बाल शोषण, पीओसीएसओ एक्ट की जानकारी अभिभावकों और बच्चों को देना, सीनियर छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग सेशन करने, अभिभावकों को स्कूल टैक्सी चालक  की हर जानकारी अपने पास रखने, दूसरी कक्षा तक के बच्चों को शौचालय तक  लाने ले जाने को आया की व्यवस्था करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed