फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students showcased their talent in speech and quiz competitions at Dalan School

Shimla News: दलान स्कूल में भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in speech and quiz competitions at Dalan School
सरस्वती विद्या मंदिर दलान में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प
सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा कुमारसैन मंडल ने सरस्वती विद्या मंदिर दलान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भाषण, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपने विचार रखे, प्रश्नोत्तरी में सामान्य ज्ञान का परिचय दिया और चित्रकला के जरिये अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत भूषण और शिक्षक वर्ग ने आयोजन में सहयोग दिया। विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सामान्य ज्ञान बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और समाजहित के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर किसान मोर्चा कुमारसैन मंडल के अध्यक्ष बंटी चौहान, मंडल सचिव प्रियंका, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन, शिक्षक प्रकोष्ठ से हरदयाल ठाकुर, सचिव राजीव भारद्वाज और मंडल सचिव मोहित समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article