फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students on hunger strike in Baghaigarh School In Chamba

अध्यापक नहीं कर रहे ज्वाइन, भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी

Sat, 09 Jun 2018 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा) Updated Sat, 09 Jun 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Students on hunger strike in Baghaigarh School In Chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बघेईगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की तैनाती के लिए कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे विद्यार्थियों ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 23 दिन के बहिष्कार के बाद भी सरकारी अमले की नींद नहीं टूटी।

विज्ञापन

नौवें दिन आखिर जीत गए बघेईगढ़ स्कूल के बच्चे, छह शिक्षक तैनात
विज्ञापन

बेशक, विरोध के बाद सरकार ने स्कूल के लिए 7 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए, लेकिन अभी तक एक ही अध्यापक ने ज्वाइन किया है। आदेशों के दो हफ्ते बाद भी अन्य शिक्षकों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। इससे नाराज स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पहले रोष रैली निकाली और फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने दो टूक कह दिया है कि स्कूल के समय रोजाना वे यूनिफार्म में आकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शिक्षकों के ज्वाइन करने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान किसी बच्चे की हालत बिगड़ती है तो उसके लिए विभाग और सरकार जिम्मेवार होंगे। 

23 दिन से कक्षाओं का बहिष्कार

Students on hunger strike in Baghaigarh School In Chamba

दरअसल, शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित होने पर स्कूल के 252 बच्चे बीते 23 दिन से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। विद्यार्थियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने करीब दो हफ्ते पहले सात शिक्षकों को यहां ट्रांसफर किया था, लेकिन अब तक केवल एक ही शिक्षक ने स्कूल में ज्वाइन किया है।

शुक्रवार को विद्यार्थियों ने पंचायत घर में बैठक कर भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया। विद्यार्थियों के इस कदम की सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिक्षकों की तैनाती कराने का आश्वासन दिया, लेकिन विद्यार्थी भूख हड़ताल पर अडे़ रहे।

प्रिंसिपल की दो दिन पहले हार्ट अटैक मौत

Students on hunger strike in Baghaigarh School In Chamba

भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने संघर्ष कड़ा करने का फैसला लिया है। इस दौरान वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उधर, बच्चों के अभिभावकों में भी खासा रोष है। अभिभावकों में दुनी चंद, व्यास देव, चमन, हरदयाल, रमेश ठाकुर, तेज सिंह, गोपाल और नेत्र सिंह का कहना है कि वे बच्चों के आंदोलन के साथ हैं।

शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को सूचित किया गया है। बुधवार को भंजराडू/तीसा विद्यालय से शिक्षक रिलीव किए गए हैं।

विद्यालय में ये पद रिक्त- टीजीटी मेडिकल, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक, पीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी हिंदी और पीजीटी इतिहास के पद रिक्त हैं।  

इसी विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य सुनीता देवी का दो दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ऐसे में अब विद्यालय में मुखिया का पद भी रिक्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed