{"_id":"611163c68ebc3e78e3290552","slug":"students-of-class-6th-to-10th-will-now-read-the-lessons-of-road-safety-in-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अब किताबों में पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अब किताबों में पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ
Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
सार
एससीईआरटी सोलन की प्रिसिंपल रीता शर्मा ने बताया कि संस्थान में छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि प्राइमरी की कक्षाओं में पहले से ही सड़क सुरक्षा संबंधित पाठ शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पांचवीं के बाद अब छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें शिक्षक बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने का ज्ञान देंगे। प्राथमिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है। वहीं बड़ी कक्षाओं के लिए भी एससीईआरटी पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। आगामी सत्र से इस पाठ्यक्रम को छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से इसके लिए बजट दिया जा रहा है। बजट मिलते ही इस विषय को किताबों में शामिल कर लिया जाएगा। यह पाठ्यसामग्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। एससीईआरटी सोलन की प्रिसिंपल रीता शर्मा ने बताया कि संस्थान में छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि प्राइमरी की कक्षाओं में पहले से ही सड़क सुरक्षा संबंधित पाठ शामिल किया जा चुका है। वहीं अब बड़ी कक्षाओं के लिए विषय को तैयार करने के लिए एससीईआरटी ने टीम का गठन किया है। जिसमें वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ व अन्य सदस्य कार्य कर रहे।
विज्ञापन
पाठ्य सामग्री का यह होगा प्रारूप
पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा की आधारभूत जानकारियों को शामिल किया गया है। इसमें यातायात नियम, जेब्रा लाइन, हेलमेट की आवश्यकता, सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया व नियम, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी को भी शामिल किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के शामिल होने पर बच्चों को गहनता के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
विज्ञापन