{"_id":"698484c11f0e683cb90ad915","slug":"students-learning-badminton-at-the-sports-complex-shimla-news-c-19-sml1002-673452-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खेल परिसर में विद्यार्थी \nसीख रहे बैडमिंटन खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खेल परिसर में विद्यार्थी सीख रहे बैडमिंटन खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटल पकड़ना, सर्विस मारने की तकनीक सिखाई
बैडमिंटन की कक्षा में 81 विद्यार्थी ले रहे हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विंटर कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।इसमें वीरवार को बैडमिंटन की कक्षाओं में बच्चाें को शटल पकड़ना और सर्विस मारने की तकनीक सिखाई गई।
शाम 4:00 बजे शुरू हुई इस कक्षा में बच्चों को विभिन्न टॉस मारना, स्मैश मारना, शैडो ग्राफटिंग और फोर हैंड क्लीयर कैसे करना है इसके बारे में बताया जा रहा है। बैडमिंटन की कक्षा में करीब 81 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चे शामिल हैं। वहीं इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए कराटे के सत्र में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इस कक्षा में उन्हें फाइटिंग और काता सिखाया जा रहा है। बैडमिंटन कोच सन्नी पाप्टा ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में हर साल शहरभर से सैकड़ों विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर में पहुंचते हैं। विंटर कक्षाएं 15 फरवरी तक चलेंगी।