{"_id":"6a9993618c040c5dc90dfefd","slug":"rainwater-turns-into-a-menace-near-dhalli-tunnel-enters-homes-shimla-news-c-19-sml1002-780756-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली टनल के पास बारिश का \nपानी बना आफत, घरों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली टनल के पास बारिश का पानी बना आफत, घरों में घुसा
विज्ञापन
महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
एनएच के कलवर्ट को खोलने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ढली टनल के पास बारिश का पानी लोगों के लिए आफत बन गया है। बारिश के दौरान यह पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। शिकायत मिलने पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने वीरवार को मौके का निरीक्षण किया।
लोगों ने महापौर को बताया कि एनएच की ओर से पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क से होकर सीधे घरों की ओर पहुंच रहा है। इससे बरसात के दौरान लोगों को हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एनएच पर पानी की निकासी के लिए कलवर्ट बना हुआ है, लेकिन इसके बंद होने के कारण पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। महापौर ने मौके पर मौजूद हाईवे अधिकारियों को कलवर्ट खोलने के निर्देश दिए। कलवर्ट खोलने से बारिश का पानी निर्धारित रास्ते से आगे निकल सकेगा और घरों की ओर जाने वाले पानी पर रोक लगाई जा सकेगी। महापौर ने बताया कि सड़क से नीचे नगर निगम की जमीन पर नाला बनाने की भी योजना है। नाला बनने के बाद कलवर्ट से निकलने वाला पानी सीधे इसमें चला जाएगा। इससे बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और आसपास के घरों में पानी घुसने की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी। सांगटी वार्ड के पार्षद कुलदीप ठाकुर की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने वीरवार को महापौर कार्यालय पहुंचकर पानी की निकासी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि दुर्गा गैस एजेंसी की ओर से आने वाला पानी बारिश के दौरान सड़क से बहकर उनके घरों में घुस जाता है। इससे घरों और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को स्वयं सांगटी पहुंचकर मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ मिलकर पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।