{"_id":"6a99973377dd8994d508d3bd","slug":"four-new-cases-of-scrub-typhus-tally-reaches-28-shimla-news-c-19-sml1002-780936-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्क्रब टायफस के चार नए \nमामले, 28 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्क्रब टायफस के चार नए मामले, 28 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू, मंडी, ठियोग और सिरमौर के हैं मरीज
आईजीएमसी में हुई जांच पॉजिटिव आई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस के वीरवार को चार नए मामले सामने आए हैं। पीड़ित मरीज कुल्लू, मंडी, ठियोग और सिरमौर से संबंध रखते हैं।
वायरल और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद पीड़ित आईजीएमसी में उपचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सकों ने उनकी रक्त जांच करवाई। जांच में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
गौर रहे कि बीते दिनों से स्क्रब टायफस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने खेतों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। लोगों को घास और धरातल पर सीधे बैठने या लेटने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही घर के आसपास उगी घास, खरपतवार और झाड़ियों की समय-समय पर छंटाई करने, खेतों या घने इलाकों से लौटने के बाद तुरंत नहाने और कपड़े धोने का आग्रह किया गया है। लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न लेने की भी सलाह दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि स्क्रब टायफस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। वीरवार को भी चार नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और बीमारी से बचाव के उपाय अपनाने का आग्रह किया है।