{"_id":"5e577a8f8ebc3ef3b9493ab5","slug":"students-in-himachal-govt-schools-will-be-aware-of-junk-food-side-effects","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में वीडियो दिखाकर छुड़वाई जाएगी विद्यार्थियों में जंक फूड की आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में वीडियो दिखाकर छुड़वाई जाएगी विद्यार्थियों में जंक फूड की आदत
Thu, 27 Feb 2020 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
पंकज सलारिया, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
पंकज सलारिया, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में अब वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को जंक फूड के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। इसके लिए वीडियो तैयार किया जा रहा है। वीडियो में जंक फूड के बनने से लेकर इसके नुकसान तक की जानकारी बच्चों को दी जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह की पहल करने का मकसद स्कूली बच्चों से जंक फूड की आदत को छुड़वाना है। विभाग एक तरफ जहां जंक फूड के दुष्परिणाम बताएगा। वहीं, दूसरी ओर बच्चों के लिए फ्रूट ब्रेक की व्यवस्था करने के बारे में भी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जंक फूड का प्रचलन काफी बढ़ गया है। जंक फूड की कई तरह की किस्में हैं। इससे बच्चे का शारीरिक विकास प्रभावित होता है और इसके कई दुष्परिणाम हैं। बच्चों को तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने के लिए प्रशासन अब नई पहल करने जा रहा है। प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को एक वीडियो तैयार करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग यह वीडियो यू ट्यूब के माध्यम से तैयार करेगा।
विज्ञापन
131 स्कूलों में हो रही फ्रूट ब्रेक
पिछले माह की बैठक में प्रशासन ने फ्रूट ब्रेक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निजी स्कूलों की तर्ज पर 131 सरकारी स्कूलों में फ्रूट ब्रेक होगा।
उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से वीडियो तैयार करने के लिए कहा गया है। यह वीडियो यू ट्यूब पर तैयार किया जाएगा और सभी स्कूलों को भेजा जाएगा।