फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students did not show enthusiasm, less than 50 percent reached college on first day in himachal

हिमाचल: विद्यार्थियों में नहीं दिखा उत्साह, पहले दिन 50 फीसदी से कम पहुंचे कॉलेज

Wed, 01 Sep 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 08:57 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी के तहत सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन अपेक्षाकृत कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Students did not show enthusiasm, less than 50 percent reached college on first day in himachal
हिमाचल में पांच माह बाद खुले कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में करीब पांच माह बाद बुधवार से खुले कॉलेजों में पहले दिन 50 फीसदी से भी कम विद्यार्थी पहुंचे। कॉलेज आने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह नहीं दिखा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कॉलेजों में विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों को प्रवेश दिया गया। फेस मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य रहा। शिक्षा विभाग ने एक सितंबर से कक्षाओं में सिर्फ 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी के तहत सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन अपेक्षाकृत कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों को बुलाने के लिए अलग से टाइम टेबल बनाने को कहा गया है। हर कॉलेज ने अपना माइक्रो प्लान तैयार किया है। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले कॉलेजों में वैकल्पिक दिनों में भी कक्षाएं लगाने की प्रिंसिपलों को छूट दी गई है।

विज्ञापन


कोटशेरा-संजौली कॉलेज की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी 
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा और संजौली कॉलेज ने तय तिथि के अनुसार यूजी प्रथम वर्ष के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी। इसे विद्यार्थियों के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। संजौली, कोटशेरा सहित आरकेएमवी में प्रवेश की पहली मेरिट में आए बहुत से छात्र छात्राओं की फीस जमा नहीं हो पाई। कॉलेजों ने छात्रों की समस्याओं को अपने स्तर पर हल करने का प्रयास भी किया। अब जो पहले मौके पर फीस देने से चूके हैं वह दूसरी मेरिट जारी होने पर फीस जमा करवाकर प्रवेश ले सकेंगे। 31 अगस्त की तय की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि तक फीस आदि की प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश पाने वाले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में कोटशेरा कॉलेज में सबसे अधिक 850 ने प्रवेश पा लिया है। संजौली कॉलेज में 720 ने प्रवेश पाया है। राजधानी शिमला के कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी वीरवार को दूसरी मेरिट जारी करेगा। इसमें आर्ट्स की ही मेरिट जारी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed