फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student

जेएनयू दिल्ली में हुई हिंसा के खिलाफ एचपीयू परिसर में एबीवीपी का प्रदर्शन

Sat, 11 Jan 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
student
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने दिल्ली जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को विवि परिसर में प्रदर्शन किया। इसे वामपंथियों द्वारा प्रायोजित हिंसा करार दिया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में विरोध स्वरूप पुतला फूंक कर विरोध जताया। शिक्षण संस्थानों में होने वाली इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और हिंसा के लिए जिम्मेदार जेएनयू की एससीए अध्यक्ष आईशी घोष सहित अन्य सात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष विशाल ने कहा कि इस घटना में सात वामपंथियों की संलिप्तता पाई गई है। इसमें एससीए अध्यक्ष भी संलिप्त थीं। उन्होंने कहा कि वामपंथी सोशल मीडिया और मीडिया में फैलाई जा रही सब भ्रांतियों का पर्दाफाश हो गया है। वामपंथियों का असली चेहरा देश और मीडिया के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि वामपंथ हिंसा में विश्वास करता है। जेएनयू हिंसा वामपंथियों की बौखलाहट को दिखाता है और जो छात्र वहां पढ़ने के लिए गए थे अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद इसका कड़ा विरोध करती है। देश के शिक्षण संस्थानों में वामपंथियों के द्वारा अराजकता का माहौल तैयार किया जा रहा है। छात्रों से शिक्षा से वंचित करने का कार्य वामपंथी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जेएनयू के वामपंथियों में देश विरोधी गतिविधियों में भाग लेकर मीडिया में आने और एकदम से राष्ट्रीय नेता बनने की होड़ लगी है। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चंदेल ने कहा कि आज जेएनयू शिक्षा का मंदिर न होने की जगह कुछ राजनीतिक दलों और वामपंथियों के द्वारा राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। कहा कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed