फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student Science Brainstorming Workshop nit hamirpur: Governor Arlekar said youth should try to become a job provider

विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यशाला: राज्यपाल आर्लेकर बोले- नौकरी प्रदाता बनने का प्रयास करें युवा

Thu, 28 Apr 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Apr 2022 06:34 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के एक भाग के रूप में एक दिवसीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन
Student Science Brainstorming Workshop nit hamirpur: Governor Arlekar said youth should try to become a job provider
उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि आज एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता है, जिसमें हमारे पास ऐसे कई व्यक्ति हों जो वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने, राष्ट्र की प्रगति में योगदान करने की इच्छा रखने और नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी प्रदाता बनने का प्रयास करने का आग्रह किया। राज्यपाल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के एक भाग के रूप में एक दिवसीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने कहा कि आज के युवा देश के भविष्य हैं और स्कूल स्तर से ही उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। इस अवसर पर विभा हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार राणा, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण रामदास, प्रांत संचालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा, संयोजक डॉ. शशि कुमार धीमान मौजूद रहे। 

विज्ञापन


18 विद्यार्थियों राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए चयन
विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर इसी साल 13 फरवरी को करवाया गया। विभिन्न स्कूलों के 120 छात्रों में से 18 को विजेता घोषित किया गया। सूची में लॉरेट ग्लोबल स्कूल कांगड़ा के दिव्यांश धीमान, विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सोलन के चारु ठाकुर, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के अमरीक ठाकुर, विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सोलन की अश्मिता, डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल सोलन के वेदांत शर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट कांगड़ा की मनस्वी जंवाल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शाश्वत शर्मा, श्री अरबिंदो पब्लिक स्कूल सोलन की अर्पिता पाणिग्रही, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला की कनिष्क शर्मा, विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सोलन की शगुन शर्मा, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 चमेरा चंबा के अतनु प्रभात, डीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की ओशीन राणा, केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 चमेरा चंबा के सक्षम, एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल सोलन की संस्कृति शर्मा, एमएमए जीएसएसएस जुखाला बिलासपुर की कनिका शर्मा, इंडस वैली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के तनिष्क शर्मा, विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सोलन के रेजिनाल्ड मूसा, ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा की उर्वी महाजन शामिल हैं।  चयनित विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का शिविर 28 और 29 मई को आईआईटी वाराणसी में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed