{"_id":"5d1b07948ebc3e3c9d00ef58","slug":"student-protest-in-bhuntar-kullu-due-to-shortage-of-buse","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में सड़क पर बैठे विद्यार्थी, एक घंटे रोके रखी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में सड़क पर बैठे विद्यार्थी, एक घंटे रोके रखी बस
Tue, 02 Jul 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में न बैठाने पर कुल्लू में चक्का जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले भुंतर नरोगी सड़क पर मंगलवार सुबह विद्यार्थियों ने चक्का जाम किया। विद्यार्थियों ने सड़क के बीचोंबीच बैठ कर करीब एक घंटे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को रोके रखा। शिलिहार पंचायत के साथ लगते नरोगी, त्रेहन, मासू, कल्याणी वरशोगी, पियाशनी गांव के बच्चे भुंतर स्कूल आ रहे थे।
विज्ञापन
बच्चों को कई दिनों से बस में नहीं बैठाया जा रहा था। जब बच्चों को बस में न बैठाया गया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाकर बैठ गए। करीब एक घंटे तक सड़क में बस को रोके ही रखा। बाद में ठोस आश्वासन के बाद ही विद्यार्थियों ने बस को जाने दिया। कुल्लू में ओवरलोडिंग को लेकर पेश आ रही समस्या से स्कूली बच्चों के साथ आमजन भी परेशान हैं। गौर रहे कि जिला मुख्यालय के सरवरी बस अड्डे के पास कुल्लू-मनाली मार्ग पर सोमवार को लोगों ने चक्का जाम कर दिया था।
विज्ञापन
लोगों व विद्यार्थियों ने सड़क के बीच बसों में हंगामा किया था। चक्का जाम के कारण करीब तीन घंटों तक शहर में लंबा जाम लग गया था। प्रदर्शन करने वाले लोगों में सबसे अधिक लोग मनाली की तरफ जाने वाले थे। बंजार बस हादसे के बाद कुल्लू में भी पुलिस ओवरलोडिंग व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ऐसे में चालक निजी व निगम की बसों में सीट टू सीट सवारियों को बैठा रहे हैं।
विज्ञापन