फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student organizations demonstrated before HPU's EC meeting

Shimla: छात्र की मौत पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

Sat, 28 Sep 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के छात्रावास में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर एबीवीपी ने शनिवार को ईसी की बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Student organizations demonstrated before HPU's EC meeting
एचपीयू में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के छात्रावास में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर एबीवीपी ने शनिवार को ईसी की बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैठक में शामिल होने आए कुलपति प्रो. एसपी बंसल और प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा को घेरा। इस दौरान क्यूआरटी, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष हन्नी, सचिव आशीष और उपाध्यक्ष अक्षय ने इस घटना के लिए विवि प्रशासन की छात्र सुरक्षा को लेकर बरती लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। छात्र नेताओं ने कहा कि विवि के एक छात्र की मौत हुई है, अधिकारी न तो मौके पर गए और न ही छात्र के अभिभावकों से मिले। अधिकारियों ने ईसी की बैठक में जाने को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एबीवीपी लगातार विवि के छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, बालकनी में जालियां और ग्रिल लगाने, छात्रावासों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगाने की मांगें उठाती रही है। विवि प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण आज हमारा एक छात्र हादसे का शिकार होकर जान गवां बैठा। उन्होंने कहा कि तीन दिन में इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस हंगामे के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ईसी सदस्य एवं शहरी विधायक हरीश जनारथा और अन्य सदस्यों को मांग पत्र सौंपे। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे के बाद तक यह प्रदर्शन चला।
विज्ञापन


गांधी पीठ स्थापित करे विवि : एनएसयूआई
 एनएसयूआई ने भी प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों की मांगों को लेकर शनिवार को विवि ईसी की बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने और गांधी पीठ की स्थापना करने की मांग की। इसके अलावा विवि पुस्तकालय को 24 घंटे खुले रखने, ओबीसी आरक्षण को लागू करने का आग्रह किया। एनएसयूआई ने लॉ प्रथम सेमेस्टर के छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed