फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student make teacher Offensive Video in classroom

क्लासरूम में शिक्षक की बनी वीडियो, शर्मसार हुआ

Tue, 23 Sep 2014 05:12 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
student make teacher Offensive Video in classroom

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला नौदान सरकारी वोकेशनल संस्थान में कार्यरत अनुदेशक की डेस्क में फंसकर फटी पैंट को सिलवाना उसके लिए मजाक बन गया।

विज्ञापन


अनुदेशक ने जब अपनी पैंट को सिलने के लिए भेजा तो संस्थान के ही कुछ छात्रों ने मौके का फायदा उठाकर अनुदेशक का अंत: वस्त्रों में वीडियो बना लिया। यही नहीं, पैंट ठीक होने का धोखा देकर अनुदेशक से कुंडी खुलवा ली और जोरदार हूटिंग करके उसका काफी भी मजाक उड़ाया।

विज्ञापन

बीमार शिक्षक को होना पड़ा लज्जित

student make teacher Offensive Video in classroom

इसके चलते कुछ अस्वस्थ बताए जा रहे उक्त अनुदेशक को काफी लज्जित होना पड़ा। छात्रों की अपने गुरु से की गई इस हरकत की जहां खूब चर्चा है।

वहीं, चारों ओर इसकी निंदा भी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नौजवानों के सिर चढ़कर बोल रहा आईटी का बुखार उन्हें किस गर्त में धकेल रहा है, यह वाकया इसी का ताजा उदाहरण है।

लोगों ने संस्थान प्रशासन से इन छात्रों को कड़ी नसीहत देने की मांग की है, ताकि दोबारा ऐसा कोई कार्य न करें। उधर, संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि आरोपी छात्रों के अभिभावकों को 27 सितंबर को बुलाया गया है। संस्थान प्रबंधन उक्त छात्रों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed