फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Student cried bitterly after teacher's transfer at Sanawar himachal , video got viral on social media

Himachal: गुरुजी का तबादला होने पर फूट-फूटकर रोया छात्र, साथ जाने की जिद पर अड़ा, वीडियो वायरल

Fri, 27 May 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 08:41 PM IST
सार

  कसौली में राजकीय उच्च पाठशाला सनावर में  छात्र शिक्षक का तबादला होने की बात सुनकर फूट-फूटकर रोने लगा और शिक्षक के साथ जाने की जिद पर अड़ गया।

विज्ञापन
Student cried bitterly after teacher's transfer at Sanawar himachal , video got viral on social media
शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोया छात्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कई शिक्षक विद्यार्थियों के दिलों में बसते हैं। ऐसे शिक्षक का तबादला हो जाए तो विद्यार्थी भी भावुक हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के कसौली में राजकीय उच्च पाठशाला सनावर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। शिक्षक का तबादला होने पर एक विद्यार्थी फूट-फूटकर रोने लगा। यहां तक कि शिक्षक के साथ जाने की जिद पर अड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में छात्र शिक्षक के साथ जाने के लिए रो रहा है।  सनावर स्कूल में चार वर्षों से तैनात हिंदी के शिक्षक देवदत्त शर्मा का तबादला दूसरे स्कूल में हो गया। तबादले के बारे में बच्चों को पता चला तो वे काफी मायूस हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन

एक छात्र तो शिक्षक को देखकर रोने लग गया। शिक्षक ने कारण पूछा लेकिन छात्र रोता ही रहा। कक्षा में बैठे अन्य छात्रों ने बताया कि वह आपका तबादला होने से दुखी है। कह रहा है कि मैं भी सर के साथ जाऊंगा। शिक्षक ने अगले साल वापस आने की बात कही जिसे सुनकर छात्र जोर-जोर से रोने लग गया। शिक्षक ने उसे गले लगाकर बड़ी मुश्किल से मनाया। शिक्षक देवदत्त शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बच्चों के प्रति अपना प्यार प्रकट किया। साथ ही बच्चों के प्रेम को कभी नहीं भुला पाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed