फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student become ill in Baluganj school

बालुगंज स्कूल के आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थी पड़े बीमार

Fri, 13 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
student become ill in Baluganj  school
लगातार हो रही खांसी, जांच करवाकर घर भेजे
विज्ञापन

मदरसे से पढ़ने आने वाले छह विद्यार्थी भी अस्वस्थ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालुगंज में एकसाथ दस से अधिक विद्यार्थी बीमार हो गए हैं। शुक्रवार को इन सभी विद्यार्थियों को अस्वस्थ होने पर वापस घर भेज दिया गया ताकि संक्रमण दूसरों में न फैलें।
शिक्षकों ने इनमें से कुछ का बालुगंज हेल्थ सेंटर में उपचार भी करवाया। बीमार पड़े छात्र-छात्राओं को लगातार खांसी हो रही है। इसके अलावा हल्का बुखार और बदन दर्द भी है। स्कूल में पढ़ने आने वाले बालुगंज मदरसे में रह रहे छह विद्यार्थी इसमें शामिल हैं। ईद में यह छात्र अपने घर गांवों में गए थे। मदरसे में भी कई विद्यार्थी बीमार हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि दस छात्रों को बीमार होने पर वापस घर भेजना पड़ा है। पांच छात्र अस्वस्थ होने पर घर से नहीं आए हैं। बालुगंज स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से स्कूल में आकर सभी बच्चों की जांच करने का आग्रह किया है। वहीं इस्लाहुल फिक्र मदरसा बालुगंज के संचालक मुमताज अहमद कास्मी ने बताया कि मदरसे में छात्र बीमार पड़ रहे हैं। इन्हें लगातार खांसी हो रही है। कहा कि शुक्रवार को बीमार छात्रों को हेल्थ सेंटर लेकर गए थे वहां से दवाएं दिलाई हैं। बालुगंज मदरसे में करीब 50 छात्र रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed