{"_id":"5c1dee40bdec2256e63b1b1e","slug":"struggle-story-of-vijay-gets-phd-degree-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय ने पेश की मिसाल, दिहाड़ी लगाकर पूरी कर ली पीएचडी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय ने पेश की मिसाल, दिहाड़ी लगाकर पूरी कर ली पीएचडी की पढ़ाई
Sat, 22 Dec 2018 01:27 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
अगर दिल में कुछ करने का जुनून हो तो मुश्किल कुछ नहीं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के रहने वाले विजय कुमार ने मजदूरी के पैसों से एमफिल तक की पढ़ाई पूरी की और अब इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
विजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद बड़सर के गांव तुखानी के रहने वाले हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते स्कूल के समय से ही विजय कुमार ने गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार और खुद की पढ़ाई का खर्च उठाया।
विज्ञापन
विजय कुमार ने बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी बड़सर से की है। इसके बाद उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर से स्नातक और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पंजाब विवि में उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
जबकि दिल्ली विवि से उन्होंने एम-फिल की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय पठानकोट में बतौर संगीत अध्यापक नौकरी हासिल की। विजय कुमार ने हाल ही में दिल्ली विवि से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। दीक्षांत समारोह में उन्हें उपाधि के साथ सम्मानित किया गया। विजय कुमार का भाई विनोद कुमार भी अपनी पढ़ाई पूरी कर विदेश में नौकरी कर रहे हैं।