फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   strictness on overloading in himachal and chakka jam at kullu

हिमाचल में ओवरलोडिंग पर सख्ती, बसों में नहीं चढ़ाए बच्चे, कुल्लू में चक्का जाम

Mon, 24 Jun 2019 08:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
strictness on overloading in himachal and chakka jam at kullu
- फोटो : अमर उजाला

 बंजार हादसे के बाद ओवरलोडिंग पर सख्ती से जगह-जगह अफरातफरी और हंगामे का माहौल बन रहा है। कुल्लू-मनाली मार्ग पर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए बसों में विद्यार्थियों को न बैठाए जाने से गुस्साए छात्रों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। वहीं, बिलासपुर, कुल्लू जिले के आनी और हमीरपुर में भी बसों में सवारियां न चढ़ाए जाने पर लोगों ने विरोध जताया। कुछ ऐसी स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी रही।
विज्ञापन


बंजार बस हादसे के बाद पुलिस महानिदेशक ने ओवरलोडिंग से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद से पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें व्यस्त रूटों पर रोजाना ओवरलोडिंग पर शिकंजा कस रही हैं। सोमवार को कुल्लू में स्कूल जा रहे विद्यार्थियों को ओवरलोडिंग के चलते नहीं बैठाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड एचआरटीसी बस को रोका तो उसके चालक और परिचालक भड़के

strictness on overloading in himachal and chakka jam at kullu
शिमला की बसों में ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला

कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना प्रशासन की इस कार्रवाई पर गुस्साए छात्र और लोग सड़क पर उतर आए। वाहनों की आवाजाही को ही ठप कर दिया गया। बाद में पुलिस टीम के हस्तक्षेप से कुल्लू मनाली मार्ग खुलवाया गया।

उधर, कुल्लू के आनी में जब बसें ओवरलोड हुईं तो विद्यार्थियों समेत कई लोगों को नीचे उतार दिया गया। वहीं अधिकांश बसें कई स्टॉप पर बिना रुके ही आगे बढ़ गईं। इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिलासपुर के बामटा चौक पर ओवरलोडिंग पर नकेल कसने पहुंची टीम ने जैसे ही ओवरलोड एचआरटीसी बस को रोका तो उसके चालक और परिचालक भड़क गए। पुलिस की कार्रवाई पर एतराज जताते हुए बस के चालक ने मौके से ही आरएम को फोन कर सूचना दी।

इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची रही। कुछ ऐसे ही हालात हमीरपुर में पेश आए। सुबह के समय स्कूल में परीक्षा देने के लिए जा रहे विद्यार्थियों को बसों पर नहीं चढ़ाया गया।

खासकर जिला मुख्यालय से अणु, पक्काभरो, दोसड़का और बड़ू जाने वाली बसें अव्वल तो स्टॉप पर रुकी ही नहीं। कहीं सवारियां चढ़ भी गईं तो ओवरलोडिंग होते ही उन्हें उतार दिया गया। इससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed