{"_id":"6aaaa7e78d3fbf99740c0274","slug":"boxing-set-for-a-new-punch-boxing-ring-to-be-equipped-with-modern-facilities-shimla-news-c-19-sml1002-787557-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुक्केबाजी को मिलेगा नया पंच, सुविधाओं से लैस होगा बॉक्सिंग रिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुक्केबाजी को मिलेगा नया पंच, सुविधाओं से लैस होगा बॉक्सिंग रिंक
विज्ञापन
खास खबर
इंदिरा गांधी खेल परिसर के रिंक का होगा कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेंगे नए उपकरण
बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे अब खिलाड़ी
अभी खेल परिसर में 30 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
अनिल पंवार
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रहा खेलो इंडिया बॉक्सिंग स्मॉल सेंटर अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
सेंटर में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण क्षेत्र और जरूरी खेल उपकरणों को बेहतर किया जाएगा। इस कार्य पर सात लाख रुपये खर्च होंगे। प्रबंधन के अनुसार खेल परिसर में बीते चार वर्षों से खेलो इंडिया का स्मॉल बॉक्सिंग सेंटर चल रहा है। इसमें 15 महिला और 15 पुरुष खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अब आधुनिक और उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। विभाग इन पैसों से बॉक्सिंग रिंग, पंचिंग बैग, स्पीड बैग, स्किपिंग रोप, हैंड रैप, बॉक्सिंग ग्लव्स, किट समेत अन्य उपकरणों की खरीद करेगा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए इस्तेमाल होने वाले स्थान को भी व्यवस्थित और बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी। खेल परिसर प्रबंधन के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे खिलाड़ियों को नए उपकरण उपलब्ध होंगे और सेंटर की सुविधाओं को मजबूत किया जा सकेगा। गौरतलब है कि खेल परिसर में बॉक्सिंग समेत वर्तमान में करीब 10 खेलों में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि खेलो इंडिया के तहत फिलहाल केवल बॉक्सिंग का सेंटर चल रहा है।
कोट
खेलो इंडिया के तहत करीब सात लाख रुपये का बजट सेंटर के लिए मिला है। इससे प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए नए उपकरणों की खरीद की जाएगी। इसके साथ ही सेंटर में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
-अनुराग वर्मा, इंचार्ज, खेल परिसर एवं जिला खेल अधिकारी