फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strict notice of PMO on drug trade spread in Himachal Pradesh

हिमाचल में फैले नशे के जाल पर पीएमओ का कड़ा नोटिस

Sat, 28 Dec 2019 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Strict notice of PMO on drug trade spread in Himachal Pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

हिमाचल में फैलते नशे के जाल पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने कड़ा नोटिस लिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक रामलाल ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी से लिखित शिकायत की थी कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। सूबे की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। बताया जा रहा है कि रामलाल ठाकुर की इस शिकायत पर पीएमओ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय को पत्र भेजा है। हिमाचल सरकार ने भी मामले पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था। इसमें हिमाचल में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि अभी तक तो उड़ता पंजाब कहा जाता था, लेकिन अब हिमाचल में भी नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन


पत्र में लिखा था कि पंजाब में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के बाद यह अब हिमाचल में फैलता जा रहा है। नशा माफिया प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा है। इसके चलते कई युवा अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। चिट्टे के कारोबार में संलिप्त बड़े माफिया पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि नशे के कारोबार से जुड़े छोटे सौदागरों को पकड़कर ही मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में संबंधित कांग्रेस नेता को हिमाचल प्रदेश जन शिकायत निवारण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पत्र संख्या आरपीजी-बी(15)2/2018-बी एलपी-तीन भेजा है। इसमें कहा गया है कि यह मामला सुलझाने के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed