Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   stray dog bit a son while trying to save his mother; he died in hospital 15 days later.

Himachal: मां को बचाते बेटे को लावारिस कुत्ते ने काटा, 15 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 25 Sep 2025 11:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

लावारिस कुत्ते के काटने से बीते सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
stray dog bit a son while trying to save his mother; he died in hospital 15 days later.
कुत्ते का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत नेरी में मां को कुत्ते के हमले से बचाते वक्त बेटा काल का ग्रास बन गया। लावारिस कुत्ते के काटने से बीते सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। 15 दिन पूर्व लावारिस कुत्ते ने रात के समय सुमित कुमार निवासी नेरी की मां पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जैसे ही हमला किया तो सुमित मां को बचाने का प्रयास करने लगा। यही प्रयास सुमित के लिए जानलेवा साबित हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

कुत्ते ने मां को छोड़ा और एक दम से 31 वर्ष के सुमित कुमार पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सुमित के सिर और आंखों को भी बुरी तरह से काट खाया। सुमित का स्वास्थ्य बिगड़ते देख परिजन उसे डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए थे। वहीं इस हमले में सुमित की मां भी गंभीर जख्मी हैं। वहीं, तीन दिन पूर्व सुमित की तबीयत फिर से ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे रविवार के दिन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहीं उसका पहले उपचार चल रहा था। सोमवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि मंगलवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले पत्नी पर हुआ हमला
युवक के पिता सुभाष चंद ने बताया कि 15 दिन पूर्व रात के समय घर के आंगन में ही पत्नी आशा देवी के ऊपर लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, पत्नी के स्वास्थ्य में अब सुधार है। वह घर पर ही इलाज करवा रही हैं। वहीं, ग्राम पंचायत नेरी के प्रधान विपिन कुमार ने बताया कि मौत का सही पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि यदि लावारिस कुत्ते का काटना ही सुमित की मौत का कारण बना है, तो कहीं कुत्ता रेबीज बीमारी से ग्रस्त तो नहीं था, इसकी जांच होना आवश्यक है। सुमित के घर में उसके माता-पिता के अलावा पत्नी, दो महीने का बेटा और ढाई साल की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed