फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stray Bull Attack.

बैल का ऐसा कारनामा पेट पकड़कर खूब हसेंगे

Sun, 31 May 2015 09:19 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Stray Bull Attack.

सच में यकीन कीजिए। बैल ने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला कि पढ़कर आप भी पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। पढ़िए आखिर क्या हुआ ऐसा। लावारिस पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ रहा है। बल्हसीणा में भी गत दिवस कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। लावारिस बैल से बचने के लिए महिला और पुरुष पेड़ पर चढ़ गए।

विज्ञापन


बैल भी पेड़ के नीचे उनके उतरने का इंतजार करता रहा। लगभग दो घंटे तक दोनों पेड़ पर ही लटके रहे। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। विकास खंड झंडूता की पंचायत बल्हसीणा, बरठीं, बलोह, बडगांव, सुन्हाणी और गेहड़वीं में लावारिस पशुओं के आतंक से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

नीचे बैल करता रहा दोनों का इंतजार

Stray Bull Attack.

बैल और गायों ने पहले किसानों की जहां गेहूं की फसल को चट कर दिया है। अब बाजारों में पहुंचकर यह पशु आतंक मचा रहे हैं। इससे लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। बल्हसीणा में एक महिला और पुरुष बैल से बचने के लिए लगभग दो घंटे पेड़ पर लटके रहे। गौरतलब है कि आवारा बैल कई लोगों की जान भी ले चुके हैं। दर्जनों लोगों को जख्मी कर चुके हैं। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपप्रधान जसवंत सिंह चंदेल, सुखदेव सिंह, बिशन सिंह, जगदीश सिंह, हरी सिंह, तरसेम सिंहने बताया कि गायों और सांडों ने सभी पंचायतों में अपना डेरा जमाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व बल्हसीणा की एक दस वर्षीय बच्ची पर बैल ने जानलेवा हमला कर दिया था। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसका इलाज चल रहा है। बताया कि अपनी फसलों और जानमाल को बचाने के लिए उन्होंने कई बार पंचायत व प्रशासन से भी गुहार लगाई लेकिन प्रशासन व सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के लिए विवश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed