फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strawberry became the choice of tourists, selling at Rs 260 per kg, farmers' faces blossomed

Manali Strawberry: पर्यटकों की पसंद बनी स्ट्रॉबेरी, 260 रुपये किलो बिक रही, किसानों के चेहरे खिले

Wed, 07 Jun 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में स्ट्रॉबेरी की फसल तैयार हो गई है। पर्यटन स्थलों के अलावा बाजार में उत्पादकों को इसके अच्छे दाम मिल रहे है। 

विज्ञापन
Strawberry became the choice of tourists, selling at Rs 260 per kg, farmers' faces blossomed
स्ट्रॉबेरी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में स्ट्रॉबेरी की फसल तैयार हो गई है। पर्यटन स्थलों के अलावा बाजार में उत्पादकों को इसके अच्छे दाम मिल रहे है। हालांकि, इस बार बारिश अधिक होने के कारण उत्पादन में कमी आई है। शुरुआती दौर में ही अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। स्ट्रॉबेरी 260 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। किसान पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक खेती पर जोर दे रहे हैं। गेहूं, धान की जगह अब सब्जियों और फलों की खेतों में हाथ आजमा रहे हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती भी किसानों को काफी लाभ पहुंचा रही है। हिमाचल का मौसम स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सबसे उचित माना जाता है।

विज्ञापन


मनाली में भी बागवान स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। इन दिनों स्ट्रॉबेरी की फसल तैयार हो गई है। बाजारों में इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। पर्यटन स्थलों में किसान स्ट्रॉबेरी के छोटे छोटे पैकेट बनाकर भी बेच रहे हैं। 50 से 200 रुपये तक के पैकेट पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। किसान मकरध्वज ने बताया कि इस साल बारिश अधिक होने से स्ट्रॉबेरी की फसल को नुकसान हुआ है। 30 से 40 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है, लेकिन दाम अच्छे मिलने से नुकसान की भरपाई हो जाएगी। उमा और मनोरमा ने बताया कि पर्यटक स्ट्रॉबेरी की मांग कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों में स्ट्रॉबेरी हाथों हाथ बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed