{"_id":"634cf13648582f770d114bce","slug":"strategy-behind-bjp-office-bearers-voting-for-candidates-selection-for-himachal-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भाजपा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को शांत करने के लिए खेला मतदान का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भाजपा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को शांत करने के लिए खेला मतदान का दांव
Mon, 17 Oct 2022 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फाइल फोटो
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को शांत करने के लिए पार्टी के भीतर ही गोपनीय मतदान का दांव खेला है। पहले ही चार सर्वेक्षण करके संभावित प्रत्याशियों पर पार्टी गंभीर मंथन कर चुकी है। अब इस नए प्रयोग से जिताऊ प्रत्याशियोें की सूची बनाकर भितरघात रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्टी के भीतर कई क्षेत्रों में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बनी हुई है। एक ही सीट से कई-कई लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। रविवार को राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों में करवाई गई इस गोपनीय वोटिंग के बाद इसकी मतगणना भी कर ली गई। इसकी रिपोर्ट नई दिल्ली में सोमवार को होने जा रही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में रखी जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख नेता रवाना हो चुके हैं।
इस पर मंत्रणा के बाद संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रदेश चुनाव समिति के बाद कभी भी संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। यह मंगलवार को भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के टिकटों पर निर्णय हो जाएंगे। भाजपा नामांकन प्रक्रिया के शुरू होने से पहले टिकटों पर निर्णय नहीं कर पाई है। भाजपा इसमें कोई जल्दबाजी भी नहीं करना चाह रही है।