{"_id":"d02cbe63c194e13c29f52eff09df2776","slug":"stove-blast-at-chamba-women-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त फटा स्टोव, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त फटा स्टोव, महिला गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 16 Mar 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा की ग्राम पंचायत चमड़ोली के गांव पंजोह में सोमवार सुबह स्टोव फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट बना रही थी।
विज्ञापन
इसे बचाने की कोशिश में उसके पति के हाथ भी जल गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की पहचान घायल रीना देवी आयु 38 वर्ष व पति सतीश कुमार आयु 40 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महिला सोमवार सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक स्टोव फटा और धमाके की आवाज के साथ ही महिला को आग लग गई जिसे बचाने की कोशिश उसके पति ने की जिसमें उसके हाथ भी जल गए हैं।
विज्ञापन
स्टोव फटने के धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर आ गए तथा उन्होंने रसोईघर में फैली आग को बुझाया। उधर क्षेत्रीय आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक हर्ष महाजन ने बताया कि महिला का चेहरा 70 फीसदी जल गया है।