फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   stone pelters in the crowd of youth congress protest

युकां प्रदर्शनकारियों की भीड़ में थे कुर्ता-पजामा वाले पत्थरबाज

Sun, 26 Aug 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
stone pelters in the crowd of youth congress protest

विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में एक नया मोड़ आया है। शुरुआती जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में प्रदर्शन शांति पूर्वक चल रहा था।अचानक कुछ पत्थर पुलिस की ओर फेंके गए, जिससे माहौल बिगड़ गया।  

विज्ञापन


ये पत्थरबाज कौन हैं, इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये पथरबाज प्रदर्शनकारियों की भीड़ में कुर्ता पजामा पहनकर आए थे। इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि ये लोग हिमाचल के नहीं लग रहे थे और इन्हीं की ओर से पुलिस पर पत्थर फेंके गए थे। पुलिस को अंदेशा है कि इन्हीं लोगों ने भीड़ को उकसाया। अब ये पत्थरबाज प्रदर्शनकारियों के साथ कहां से आ गए इस पहलू पर भी छानबीन की जा रही है। इनकी संख्या बीस के करीब बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो फुटेज से कई और युकां  कार्यकर्ताओं पर दर्ज होंगे केस 

stone pelters in the crowd of youth congress protest

विधानसभा के बाहर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन तथा पथराव में शामिल युवा कांग्रेस के कई और कार्यकर्ताओं को नामजद करने की तैयारी है। पुलिस इसके लिए वीडियो से कार्यकर्ताओं की पहचान करने जा रही है। अब तक 20 पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया है।

इनमें युकां के प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव समेत एनएसयूआई के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। मामले की जांच का जिम्मा बालूगंज थाना प्रभारी को सौंपा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आने वाले दिनों में इन पदाधिकारियों की गिरफ्तारियां की जाएंगी।

हालांकि, शनिवार तक पुलिस ने किसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही पथराव में शामिल और कार्यकर्ताओं को नामजद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed