फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   stone fell on house roof

Shimla News: काम में लापरवाही, लक्कड़ बाजार में मकान पर गिरे पत्थर-मलबा, टूटी छत

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
stone fell on house roof
बाल-बाल बचे बुजुर्ग दंपती, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के जाखू वार्ड के तहत आने वाले लक्कड़ बाजार क्षेत्र में एक मकान पर शनिवार देर रात पत्थर और मलबा गिर गया। इससे मकान की छत टूट गई और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में मकान में सो रहे बुजुर्ग दंपती बाल-बाल बच गए।

यह मकान बीएसएनएल से सेवानिवृत्त सुरजीत सिंह गुजराल का है। गुजराल के अनुसार उनके मकान को यह नुकसान पहाड़ी के ऊपर बन रहे एक भवन के निर्माण से हुआ है। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है। सुरजीत गुजराल ने बताया कि उनके मकान के ठीक ऊपर एक भवन का निर्माण चल रहा है। इससे पहले भी पत्थर गिरकर उनके मकान की छत पर आ चुके हैं। इस बारे में पहले भी संबंधित भवन मालिक को बताया था। इसके बावजूद लापरवाही जारी रही। शनिवार रात निर्माण स्थल से पत्थर और मलबा निचली ओर उनके मकान की छत पर पहुंच गया। इससे छत टूट गई। बारिश का पानी अंदर घुस रहा है। कहा कि भवन मालिक छत ठीक करने का दावा तो कर रहा है लेकिन रविवार शाम तक मजदूर मौके पर नहीं भेजे हैं। घर को खतरा बरकरार है और इसके लिए पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed