{"_id":"65716ecdd5f85c8d45088f45","slug":"stone-crusher-will-be-restored-after-the-approval-of-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सीएम की मंजूरी के बाद बहाल होंगे स्टोन क्रशर, कमेटी ने की 24 को बहाल करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सीएम की मंजूरी के बाद बहाल होंगे स्टोन क्रशर, कमेटी ने की 24 को बहाल करने की सिफारिश
Thu, 07 Dec 2023 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:36 PM IST
सार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि उच्च स्तरीय कमेटी ने 24 स्टोन क्रशर बहाल करने की सिफारिश की है, इसे लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उद्योग विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिश पर 24 स्टोन क्रशर बहाल करने का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लेंगे। उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में प्रदेश में बंद किए गए स्टोन क्रशरों के दस्तावेजों को नए सिरे से जांचा गया, इसमें 24 स्टोन क्रशर ऐसे पाए गए हैं जिनके पास सभी आवश्यक मंजूरियां हैं और दस्तावेज भी पूरे हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि उच्च स्तरीय कमेटी ने 24 स्टोन क्रशर बहाल करने की सिफारिश की है, इसे लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। बरसात के दौरान ब्यास नदी में आई बाढ़ से भारी नुकसान के बाद सरकार ने 132 स्टोन क्रशर को बंद कर दिया था। पहली जांच कमेटी की संतुति पर सरकार ने 47 स्टोन क्रशर को बहाल कर दिए थे। नई गठित उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिश पर अब 24 अन्य स्टोन बहाल करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
सरकार तय करेगी रेत और बजरी के दाम
क्रशर संचालकों द्वारा आम लोगों से वसूले जा रहे मनमाने दामों पर लगाम लगाने के लिए सरकार अब रेत और बजरी के दाम खुद तय करेगी। क्रशर संचालकों को सरकार की ओर से तय दामों पर ही निर्माण सामग्री बेचनी होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने खनन विभाग को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन